DNN शिमला
हिमाचल बीजेपी के धर्मशाला में चल रहे महामंथन पर कांग्रेस ने निशाना साधा और बीजेपी को पार्टी को छोड़ मंहगाई से कैसे लोगो को राहत दिलाई जाए इस पर मंथन की नसीहत दी है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला में भाजपा के मंथन शिविर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एक तरफ देश बेरोजगारी व महंगाई की मार से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ भाजपा चुनावों को लेकर अपने मंथन में जुटी है। उन्होंने कहा है कि देश का दुर्भाग्य है कि जो पार्टी सत्ता पर बेठी है उसे न तो देश की कोई चिंता है और न ही लोगों की। अच्छा होता अगर भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की महामारी से लड़ने और देश के लोगों को इससे बचाने बारे कोई मंथन करती।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार अपने खर्च चलाने को कर्ज पर कर्ज ले रही है तो दूसरी तरफ इस पैसे का खुल कर दुरपयोग किया जा रहा है।सरकारी पैसा पार्टी के आयोजनों पर खर्च किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोगों पर टैक्सों का बोझ डाला जा रहा है।पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी सिलेंडर के दिन रात मूल्यों को बढ़ा कर केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी तिजोरियों भर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस मुक्त का नारा लगती थी वही अब खुद मुक्त हो रही है और पंजाब से इसकी शुरुआत हो गई । पंजाब में नगर निगम के चुनावों में जनता ने बिजपो को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और अभी तो शहरी क्षेत्रों के लोगों को बीजेपी ने नकारा है और जल्द ही गाँव के लोग भी इन्हें सता से बाहर फेंकेंगे।















