धर्मपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, 17 सदस्यों के साथ किया बहुमत पेश

Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Others Politics Solan

DNN धर्मपुर(सोलन) ब्यूरो (आदित्य सोफत)

03 फरवरी। जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं पर एक के बाद एक करके भारतीय जनता पार्टी के समर्थित सदस्य सत्तासीन होते जा रहे है। जिला परिषद सोलन व पंचायत समिति नालागढ़ के बाद अब पंचायत समिति धर्मपुर की सीट पर भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चली कवायद में भाजपा समर्थित सदस्यों ने बहुमत पेश कर दोनों सीटों पर कब्जा किया है। इस दौरान ख़ास यह रहा कि कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने नामांकन तक दाखिल नहीं किया है और न ही अन्य पार्टी समर्थित सदस्यों ने इस दौरान उपस्थित नहीं हुए। करीब डेढ़ घंटा तक चली इस कवायद के बाद जाड़ला से भाजपा समर्थित सदस्य जमना देवी अध्यक्ष व धर्मपुर वार्ड से भाजपा समर्थित मदन मोहन मेहता उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है।
बता दें कि पंचायत समिति धर्मपुर के 23 वार्ड है। इन 23 वार्डों के सदस्यों को बीते दिनों विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में शपथ दिलाई गई थी और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने के लिए 03 फरवरी का समय रखा गया था और 03 फरवरी को भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों ने बहुमत पेश किया।
इस दौरान दिलचस्प देखने वाला यह था कि किसी को भी कानों कान यह खबर नहीं थी की कौन सा सदस्य अध्यक्ष बनाना है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पत्ते खुले है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणतथा आयुष मंत्री डा. राजीव सहजल ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी और एक रैली भी धर्मपुर बाजार तक निकली गई।
इस दौरान मंत्री डा. राजीव सहजल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थित सदस्य के जिला परिषद सोलन, बीडीसी नालागढ़ व अब बीडीसी धर्मपुर पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा हाल पंचायत चुनावों में भाजपा के सदस्यों ने बाजी मारी है। इससे साफ़ होता है कि 2022 में भी भाजपा आगे बढ़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा विधानसभा के 2022 वाले चुनावों से पहले का सेमीफाइनल है। इस तरह से भाजपा के सदस्य एक के बाद एक भाजपा को बढ़त भाजपा जिला सोलन की एक बड़ी विजय है।

एकता का बेहतर सन्देश
मंत्री डा. राजीव सहजल ने एकता का भी एक बड़ा उदाहरण दिया है। उनका कहना यह है कि सोलन जिला के सभी वासी एक है और पद देते समय भी यह नहीं देखा जाता है कि कौन सा क्षेत्र है। यह क्षेत्र जिला सोलन का है और यह फैंसले आपसी सहमति से होते है।

मंगलवार से चली थी पार्टी की प्रक्रिया
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने के लिए बैठकों का दौर मंगलवार से चला हुआ था। बीडीसी धर्मपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के नेता, जिला परिषद व दोनों क्षेत्रों पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत व सुझाव लेने के बाद बुधवार की प्रक्रिया को पूरा किया गया है और फैंसला लिया गया था कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा।

सोलन सीट पर भी कब्जे का दावा
धर्मपुर बीडीसी धर्मपुर पर भाजपा द्वारा कब्जा करने के बाद बीडीसी सोलन की सीट पर भी भाजपा का कब्जा होने की बात स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने कही है। उन्होंने कहा कि सोलन ही नहीं बल्कि कंडाघाट व कुनिहार में भी भाजपा समर्थित सदस्य बीडीसी की सीट सत्तासीन होंगे।

दून को फिर सरदारी
जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष पद के बाद बीडीसी धर्मपुर के अध्यक्ष पद दून विधानसभा क्षेत्र को मिला है। इससे दून विधानसभा क्षेत्र को दूसरी बार सरदारी मिली है। अब देखना यह होगा कि दून क्षेत्र को इसका कितना लाभ मिलेगा।

मदन मोहन मेहता का बढ़ा कद
गुल्हाडी पंचायत के पूर्व प्रधान व बीडीसी धर्मपुर के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता का कद बढ़ा है। बेहतर स्वभाव के जाने वाले मदन मोहन मेहता हर कार्य को करने में आगे रहते है। यही कारण है कि मदन मोहन मेहता वर्तमान में उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए है। उनका कहना है कि अब अभिनके साथ मिलकर कार्य करवाना है और क्षेत्र को विकास को राह पर लेकर जाना है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *