DNN धर्मपुर(सोलन)
23 मार्च। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में ईको क्लब के सदस्यों द्वारा कालेज प्रांगण के आसपास पौध रोपण किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य रीता शर्मा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को पौध रोपने का आग्रह भी किया। इस दौरान ईको क्लब के सदस्यों द्वारा पर्यावरण के बचाव को लेकर शपथ ली व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमे पर्यावरण को बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे और खाली पड़ी जगहों पर पौध रोपने होंगे, ताकि हराभरा हो सके।

उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व पौध रोपना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि उन पौधों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व होना चाहिए। इस दौरान ईको क्लब की संयोजक डा. स्नेह मेहता ने बताया कि आज बड़े-बड़े भवनों को बनाने को लेकर पेड़ पौधों की बलि दी जा रही है। पेड़-पौधों को काटने से सीधा नुकसान मनुष्य को होता है। उन्होंने कहा कि हमे वनों से वायु मिलती है और वायु से आयु बढ़ती है। साथ ही जब हमारी पृथ्वी हरी भरी होगी तो ही हम सुरक्षित व स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर डा. अनीता ठाकुर, डा. अंजोरी शर्मा, अनुपमा पाठक, कृष्णा प्रकाश,राजेश भट्ट, पीडी कौशल, अंकुर सूद, संजीव व अन्य स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। 















