DNN शिमला
30 नवम्बर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूजी बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के खराब रहे परीक्षा परिणाम पर प्रदेश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है।
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले प्रथम वर्ष में फेल हुए विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन के नतीजे आने तक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इस संबंध में एचपीयू के कुलसचिव ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीयू के प्रति कुलपति ने ऐसे विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष की कक्षाएं जारी रखने की सशर्त अनुमति दी है। अधिसूचना में साफ किया गया है, जिन फेल विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं किया है, वे द्वितीय वर्ष की पढ़ाई जारी नहीं रख पाएंगे।
वहीं, पुनर्मूल्यांकन का आवेदन करने वालों को बाकायदा शपथ पत्र में लिखकर देना होगा कि यदि वे पुनर्मूल्यांकन के नतीजों में फेल होते हैं, तो उन्हें वापस प्रथम वर्ष की पढ़ाई करनी होगी।















