DNN बद्दी
23 मार्च उपमंडल नालागढ़ में दो बहनों दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले तांत्रिक को कोर्ट से चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी बाबा को बीते रोज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि नालागढ़ के कसंबोवाल में तांत्रिक बाबा ने ईलाज व झाडफ़ंूक के नाम पर दो चचेरी बहनों को हवस का शिकार बनाया था।
दोनों लड़कियां बीमार चल रही थी तो परिजन झाड़ फंूक के लिए बाबा के पास पहुंचे जहां बाबा ने दोनों लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीडि़त लड़कियों में एक नाबालिग है और स्कूली छात्रा है जबकि दूसरी पीडि़ता निजी अस्पताल में बतौर फार्मासिस्ट कार्यरत है। महिला पुलिस थाना बद्दी ने शिकायत मिलने के बाद तांत्रिक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। मंगलवार शाम आरोपी बाबा को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस तथाकथित बाबा की करतूत पता चलने पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। तांत्रिक की पिटाई का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी बाबा कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने तांत्रिक को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।















