दो पैदल राहगीरों से 10.482 किलोग्राम गांजा बरामद

Baddi + Doon Crime Himachal News

DNN बद्दी
जिला पुलिस की टीम मुखबर से मिली से सूचना के बाद नाकेबंदी करके भुड्ड बैरियर पर गांजे की खेप के साथ दो प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जिला पुलिस को मुखबर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति गांजे की खेप के साथ भुड्ड बैरियर के आसपास हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर जब शत्रुघन साहनी निवासी बिहार और ज्योति साहनी निवासी बिहार को पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान दोनों घबरा गए और जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके हवाले से 10.482 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांजे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News