दोस्त की इन हरकतों से तंग हुई महिला करवाई FIR

Crime Solan

DNN सोलन

एक महिला द्वारा अपने दोस्त की हरकतों से तंग आकर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामला सोलन जिला के धर्मपुर में सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पुलिस को मिली है। जिसके बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दोस्ती करीब 2 साल पहले अभिषेक के साथ हुई, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसके चलते उसने इससे बात करना बंद कर दी, लेकिन इसके बाद यह इसे व इसके बच्चों को परेशान करने लगा। इससे बचने के लिए इसने दोबारा से इसके साथ बातचीत शुरू की। जिसके बाद यह हर कहीं इसका पीछा करने लगा। जिसके बाद इसने फिर इससे बात करना बंद कर दी। इसे व्हाटसएप पर तंग किया गया, लेकिन जब इसने इसे व्हाटसएप पर ब्लॉक किया तो वह इसके बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करने लगा तथा गंदे शब्द बोल कर इसे परेशान करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News