देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले 4 Arrest

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (शर्मा/चड्डा)
पुलिस ने देसी कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों  ने गन प्वाइंट पर मोबाईल स्नेचिंग और बद्दी में ही बीते माह एक सब्जी बिक्रेता से 22 हजार की नकदी व बाईक छीनी थी। सब्जी विक्रेता से लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद से यह लुटेरों का गिरोह जिला पुलिस के रेडार पर था।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के हवाले से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इन शातिर लुटेरों की पहचान उत्तम कुमार निवासी गांव अख्तयारपुर, जिला सीतापुर, सोनू पांडे निवासी गांव मंजोश, जिला जामोई, हर्षदीप  निवासी गांव कोठी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी व सन्नी कुमार निवासी गांव चामथा, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है। इन चारों शातिरों ने बद्दी में देसी कट्टे की नोक पर मोबाईल स्नेचिंग व एक सब्जी विक्रेता से 22 हजार की नकदी व बाईक की लूटपाट की थी। सब्जी विक्रेता से लूटपाट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद से जिला पुलिस की टीम इस शातिर लुटेरों को गिरफ्त में लेने के लिए जुटी थी और पुलिस को अब जाकर सफलता हाथ लगी।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्नेचिंग गिरोह के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन शातिरों के हवाले से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान इस गिरोह के कई और कारनामें सामने आने की संभावना है।

News Archives

Latest News