देश मे डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि की आलोचना

Politics Shimla

DNN शिमला

प्रदेश कांग्रेस आपदा सैल के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने देश मे डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा है कि एक तरफ हर रोज कच्चे तेल के दामों में भारी कमी हो रही है तो दूसरी तरफ सरकार इसके मूल्यों में बढ़ोतरी कर अपनी तिजोरी भर रही है।उन्होंने कहा है कि कोविड19 की माहमारी के चलते सरकार लोगों को कोई भी राहत नही दे रही है, उल्टे उसपर महंगाई की मार थोप रही है।
हिमराल ने कहा है कि सरकार तेल कंपनियों को पूरा लाभ दे रही है,जबकि ग्राहकों को इसके मूल्यों की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ रही है।सरकार इस पर लगातार वेट बड़ा रही है।उन्होंने कहा है कि सरकार कोविड19 के नाम पर आर्थिक बोझ आम लोगों पर डाल रही है।एक तरफ देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई से लोग पहले ही दुखी है तो दूसरी तरफ लोगों पर हर चीज पर कोविड टैक्स थोपा जा रहा है।
हिमराल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में तेल पर वेट कम किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा है कि आज जबकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह अस्त व्यस्त है,लोग मजबूरी में निजी वाहनों का प्रयोग करने पर मजबूर है ऐसे में पेट्रोल, डीज़ल के मूल्यों में कटौती कर उन्हें पूरी राहत दी जानी चाहिए।

News Archives

Latest News