देवभूमि फिर शर्मसार बाप पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crime Himachal News

DNN धर्मशाला
प्रदेश में बेटियां अपने ही घर में महफूज नहीं है। रिश्तेकलंकित करनेके मामलेबार बार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के नूरपुर थाना के तहत दर्ज हुआ है। जहां पर आरोप है एक पिता पर की उसने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। मामला तब सामने आया जब पंचायात मेंलीगल विधिक साक्षरता शिविर लगा था। यहां मौजद न्यायाधीश के सामने पंचायत की वार्ड सदस्य नेइस मामले का उठाया। जिसके बाद पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई की निर्देश दिए गए और पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। पीडि़त लड़की 13 वर्ष की है।


पुलिस के अनुसार एक पंचायत की वार्ड सदस्य ने कंडवाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ दिन पहले उसके गांव की नाबालिग लड़की ने उसे बताया था कि उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की लेकिन रविवार को जब पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत न्यायाधीश नेहा दाहिया का कार्यक्रम था तो नाबालिग लड़की तथा उसकी माता ने उन्हें बताया कि 2 माह पहले उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था तथा धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो वह उन्हें घर से निकाल देगा।
पुलिस ने वार्ड सदस्य की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News