DNN धर्मपुर(कसौली)
06 अप्रैल। देवभूमि क्षत्रिय महासभा कसौली ने सरकार को स्वर्ण आयोग के गठन न करने व अन्य मांगें पूरी न होने पर सचिवालय घेराव की चेतावनी दे दी है। क्षेत्रीय महासभा की बैठक मनसा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि इस बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा कसौली के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर ने की। इस बैठक में कई प्रकार के मुद्दों पर चर्चा की गई और सरकार द्वारा इन मुद्दों को जल्द हल निकालने का आग्रह भी किया। इस बैठक में स्वर्ण लोगों की मांगों पर सरकार की अनदेखी को लेकर शिमला में प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने के लिए भी कहा गया और यह भूख हड़ताल 12 अप्रैल को शिमला में शुरू होगी। अगर सरकार आयोग का गठन नहीं करती तो 20 अप्रैल को सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
धर्मपुर:. धर्मपुर में आयोजित क्षत्रिय महासभा की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य।

सरकार के समक्ष कई मांगे पड़ी है लंबित
क्षत्रिय महासभा कसौली के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वर्ण लोगों को लेकर इस प्रकार की अनदेखी करना बिल्कुल गलत है और स्वर्ण लोगों के साथ भेदभाव प्रताड़ना के विरोध में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच हिमाचल प्रदेश एंव देवभूमि क्षत्रिय संगठन काफी समय से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सामान्य वर्ग के लोगों विशेषकर युवाओं को हर तरह से भेेेदभाव किया जा रहा है। इसका असर उनके भविष्य पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा बताई गई कई मांगे जिनमे आरक्षण आर्थिक आधार देने, सामान्य वर्ग के 7 प्रतिशत बीपीएल के कोटे को एससी-एसटी की तर्ज पर यथावत बहाल किया जाए, सरकारी नौकरियों में जातिगत आरक्षण समाप्त करने व अन्य कई प्रकार की मांगें अभी तक लंबित पड़ी हुई है। इसी के साथ बड़ी मांग हिमाचल में भी मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का शीघ्र गठन करने के लिए कहा है।
परवाणू में भी आयोजित हुई बैठक
क्षत्रिय महासभा की बैठक परवाणू के टकसाल में भी आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा परवाणू इकाई के अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने की। इस बैठक में भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है और सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की गई।















