देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

04 मई। नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में माम चंद प्रधान, कृष्ण पाल, मदन लाल, मोहन, जगतराम, बासत अली, तुफेल मोहम्मद, चूहड़ सिंह और सोहन लाल आदि हैं।
विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. डा. राजीव बिन्दल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर ने भाजपा में शामिल नये सदस्यों का स्वागत किया और भाजपा की नीतियों एंव केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के विभिन्न विकास एवं जन सेवा के कार्यों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आहवान किया।

Latest News