DNN बद्दी
28 अक्टूबर निर्वाचन अधिकारी (52-दून) एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए नरेन्द्र कुमार आहलूवालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 52-दून सेे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के नागेन्द्र चन्द पुत्र बन्सी राम ने बहुजन समाज पार्टी, परमजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, राम कुमार पुत्र लज्जा राम ने इंडियन नेशनल कॉग्रेस से, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में बलवन्त सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा स्वर्ण सिंह पुत्र राम रत्न ने आम आदमी पार्टी से तथा अन्य अभ्यर्थियों में ईश्वर सिंह पुत्र कांशी राम ने निर्दलीय, गुरचरण पुत्र चेत राम ने निर्दलीय, देस राज चौहान पुत्र मेहर चंद चौहान ने निर्दलीय, मजिंदर सैणी पुत्र स्वर्ण सिंह ने निर्दलीय तथा हीरा लाल पुत्र गंगा राम ने निर्दलीय से उम्मीदवार के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए है।
निर्वाचन अधिकारी (51-नालागढ़) एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 51-नालागढ़ सेे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के पारस वैंस पुत्र जगदीश ने बहुजन समाज पार्टी, लखविन्द्र सिंह राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, हरदीप सिंह बाबा पुत्र अमरजीत सिंह बाबा ने इंडियन नेशनल कॉग्रेस से, राजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में किशोरी लाल पुत्र राम लोक ने स्वाभीमान पार्टी से, जगदीश चन्द पुत्र मोहेन्द्र पाल ने राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा धर्मपाल पुत्र पूर्ण चन्द ने आम आदमी पार्टी से तथा अन्य अभ्यर्थियों में के.एल. ठाकुर पुत्र अमर चन्द ठाकुर ने निर्दलीय, गुरवक्श सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने निर्दलीय, जगपाल सिंह राणा पुत्र जगतार ने निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए है।
.0.















