दून विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रगति पर – राम कुमार

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

20 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सोलन ज़िला के बद्दी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए लगभग 2.36 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि ज़िला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सोलन ज़िला के बद्दी क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं पर लगभग 1.25 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। अन्य विकासात्मक कार्यों पर लगभग 1.11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस धनराशि में से बद्दी में जल शक्ति द्वारा उठाउ जलापूर्ति योजना सौरी, नन्दपुर लोधीमाजरा, गुल्लरवाला, झाडमाजरी, साईं, शील, बग्गी, कुठाड़, बुघार कनैता, सलरी बग्गी, चण्डी, धार कुहाग सहित अन्य क्षेत्रों में सिंचाई एवं जलापूर्ति योजनाओं का सर्वद्धन एवं अन्य कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बद्दी जल शक्ति मण्डल द्वारा 40 हजार व 50 हजार लीटर के जलापूर्ति टैंकों के निर्माण पर 17.50 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि लोधीमाजरा, नालका, साईं, भटोली कलां, सुनेड़, कृष्णगढ़, बढलग, भावगुडी, कैंडोल, दाड़वा, पट्टानाली, बुघार कनैता, बारियां सहित विधानसभा क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतों में सम्पर्क मार्गों इत्यादि के निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों पर लगभग 1.11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
राम कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसानों को राहत पहंुचाने के उद्देश्य से पुरानी बंद पड़ी सिंचाई योजनाओं व टयूबवेल की मोटर इत्यादि को चरणबद्ध तरीके से बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय से बंद पड़ी पुरानी जलापूर्ति योजनाओं का पुनरूद्धार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 100 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।
राम कुमार ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी तथा मैदानी इलाकों की भौगोलिक संरचना के दृष्टिगत योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है।

News Archives

Latest News