DNN सोलन ब्यूरो
11 नवंबर। शहर में त्यौहारों को लेकर बाजार लोगों से गुलजार है। लोग खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में आ रहे है। त्यौहारो में दुकानदारों को भी एक लम्बें अंतराल के बाद अच्छे व्यापार की आस जगी है। धनतेरस को लेकर लोगों ने बर्तनों और ज्वेलरी की खरीदारी करने में लगे हैं।
कारोबारियों ने दुकानों परलोगों के बजट के हिसाब से बर्तनों को सजाया है। कुछ कारोबारियों ने लोगों को लुभाने के लिए दिवाली ऑफर चला रखा है।इसमें लोगों को तांबा और कांसा का बर्तन खरीदने पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। त्योहारी सीजन में लोग दूर-दूर से खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना काल में कारोबारियों को चिंता सताने लगी थी। अब कारोबार में इजाफा होने से चिंता की लकीरें मिटने लगी हैं।
साथ ही ज्वेलरी की दुकानों पर भी लोग चांदी-सोने के जेवरात की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों की भीड़ बढ़ने से सभी बाजार गुलजार होने लगे हैं। बुधवार को भी बाजार में भारी संख्या में लोग खरीदरी करने के लिए पहुंचे है। सबसे ज्यादा लोग बर्तनों और अन्य दुकानों पर सामान खरीदारी करते देखे गए। मालरोड, अपर और लक्कड़ बाजार में लोग भारी संख्या में लोग पहुंचे।















