दीपावली तक मात्र 1 घंटा ही होगी SOLAN में पेयजल की सप्लाई

Others Solan

DNN सोलन
सोलन शहर में लोगों को अब दीपावली तक मात्र 1 घंटे ही पानी की सप्लाई की जाएगी। दीपावली को देखते हुए टैंक रोड स्थित भंडारण टैंक को भरा जा रहा है ताकि आपातकालीन स्थिति में इस पानी को इस्तेमाल किया जा सके। नगर निगम के कमिश्नर प्रशांत सरकेक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पानी की आवश्यकता रहती है जिसे देखते हुए ने टैंकों में पानी का भंडारण रखने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए दीपावली तक सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति मात्र एक घंटा ही होगी।

News Archives

Latest News