दभोटा स्कूल में दंत चिकित्सक ने बच्चों को दी जानकारी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

15 जून विकास खण्ड नालागढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक जसपाल एवं दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. नियति ने बच्चों को विस्तार से दांतों से सम्बन्धित बीमारियों के बारे में तथा इनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दभोटा के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा सहित हेमराज, सुनीता पटियाल, दाता राम, अनीता वर्मा, मीनाक्षी, भरत कटवाल, पूनम तथा समस्त स्कूल के कर्मचारी मौजूद थे।

News Archives

Latest News