DNN नालागढ़ (रेखा शर्मा)
पुलिस थाना नालागढ़ में किसी मामले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाए व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किए। व्यक्ति ने थाना परिसर में जेब से ब्लेड निकालकर बाजू की नस काट ली और जोर जोर से चिल्लाने लगा कि मैं मर जाऊंगा। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस थाना नालागढ़ में गेट डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी नसीब सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह 2 बजे से 8 बजे की डयूटी पर था। शाम को करीबन 5.15 राजेश कुमार आया। जिसे एसआई बाबू राम ने किसी शिकायत के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। तभी राजेश कुमार थाना परिसर के अंदर रखे वॉटर कूलर के पास आया और जेब से ब्लेड निकालकर अपनी बाईं बाजू की कलाई पर कट मारा और नसें काट लीं। बाजू की नसें काटने के बाद राजेश कुमार चिल्लाने लगा कि वो मर जाएगा। जिसे एलसी चंद्र कुमार ने रोका और उसकी बाजू को पकड़े से बांधा। मौके पर रोहित वर्मा भी खड़ा था जिसने राजेश को बाजू पर ब्लेड से कट मारते देखा। कट लगने से लहुलुहान हुए राजेश कुमार को एचसी युद्धवीर सिंह व चालक गुरमेल व चंद्र किरण ने उपचार के लिए सीएचसी नालागढ़ में भर्ती करवाया।
डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाए एक व्यक्ति ने थाना परिसर में ब्लेड से कलाई की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।















