20 मार्च। जिला सांख्यिकीय अधिकारी सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अर्थ एवं सांख्यिकीय विभाग द्वारा ग्रामीण स्तरीय निर्देशिका को तैयार करने के लिए सर्वेक्षण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु जिला बिलासपुर में जिला सांख्यिकीय अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी बिलासपुर द्वारा परस्पर सहयोग से ग्रामीण स्तरीय निर्देशिका को तैयार करने के उद्देश्य से आईसीडीएस के अन्तर्गत आने वाले बाल विकास खण्डों में तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु जिला सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा 13 मार्च से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सन्दर्भ में 13 मार्च को बाल विकास खण्ड, झण्डूता, 15 मार्च को खण्ड घुमारवीं, 19 मार्च को खण्ड सदर तथा 20 मार्च को श्री नयना देवी जी में आंगन वाड़ी कार्यकर्ताओं को जिला की सभी 176 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र के 32 वार्ड के लिए त्रैमासिक सूचना एकत्रित करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई।
ग्रामीण स्तरीय निर्देशिका को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य पंचायत व शहरी स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी एकत्रित करने से सम्बन्धित है जिससे सरकार द्वारा ग्राम/शहरी स्तर पर विकास करवाना सुनश्चित हो सके। सूचना में जन सांख्यिकी, भूमि उपयोग, शिक्षा, चिकित्सा, मत्स्य, पशु चिकित्सा एवं पर्यटन आदि से सम्बन्धित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार ग्रामीण स्तरीय निर्देशिका का कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए जिला में कार्यरत समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप-निदेशक शिक्षा विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी पर्यटन विभाग व सहायक पंजीयत सहकरिता विभाग आदि से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना उपलब्ध करवाने की अपील की गई है।
















