DNN सोलन ब्यूरो
विकास खण्ड सोलन में तकनीकी सहायकों के 02 रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 जुलाई को प्रातः 10.00 बजे विकास खण्ड कार्यालय सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी ललित दुल्टा ने दी। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया है वे निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा सके।















