डॉ. शांडिल 08 व 09 जनवरी को सोलन के प्रवास पर

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

6 जनवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 08 व 09 जनवरी, 2024 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 08 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी में ग्राम सभा भवन का लोकार्पण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत ग्राम पंचायत नौणी में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. शांडिल इसी दिन सांय 03.00 बजे ग्राम पंचायत शमरोड़ में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 09 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.00 बजे ग्राम पंचायत सेर-बनेरा तथा सांय 03.00 बजे ग्राम पंचायत मशीवर में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ की अध्यक्षता करेंगे।

News Archives

Latest News