DNN केलांग
17 अगस्त। वर्ष 2019 बैच के एचएएस अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने सहायक आयुक्त उपायुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ रोहित शर्मा परियोजना अधिकारी समन्वित जनजातीय विकास परियोजना यानी आइटीडीपी का अतिरिक्त दायित्व भी देखेंगे।
डॉ रोहित शर्मा इससे पहले सहायक आयुक्त (विकास) के पद पर नूरपुर में कार्यरत थे। उन्होंने कुछ समय जिला कुल्लू में भी सेवाएं दी।
डॉ रोहित शर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि उपायुक्त जिला लाहौल- स्पीति के दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी शाखाएं अपने कार्य निष्पादन को समयबद्ध, सुचारू और अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि समन्वित जनजातीय विकास परियोजना के तहत विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के कार्यान्वयन को भी समयबद्ध सुनिश्चित किया जाएगा।















