डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम

Himachal News Others Una
DNN ऊना
16 दिसम्बर। आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर जागरूकता डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वैन विस क्षेत्र के समस्तों बूथों पर जाकर ईवीएम के प्रयोग बारे संबंधित मतदाताओं को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 30 जनवरी, 2024 तक चलाया जाएगा।
इसी कड़ी में मिनी सचिवालय में लगाएं गए ईवीएम बूथ पर शनिवार को एडीसी महेद्र पॉल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसएचओ ऊना ने मॉक पोल कर ईवीएम के प्रयोग करने बारे जागरूकता संदेश दिया।

News Archives

Latest News