डीसी ने संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

26 नवम्बर । उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है।बता दें, भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। संविधान दिवस मनाने की शुरुआत 2015 से हुई क्योंकि ये वर्ष संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म के 125वें साल के रूप में मनाया गया था।इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News