डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका

Himachal News Others Una
DNN ऊना
26 नवम्बर – संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार 26 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी राघव शर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) पढ़ी।
इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।
सहायक निदेशक(तकनीकी), सांख्यिकीय अन्वेषक गे्रड-2 व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पदों हेतू आवेदन आमंत्रित
ऊना, 26 नवम्बर – जनसंख्या कार्य निदेशालय, पंजाब द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सहायक निदेशक(तकनीकी) का एक पद, सांख्यिकीय अन्वेषक गेड – 2 के तीन पद व वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन का एक पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदो ंके लिए निर्धारित प्रपत्र पर 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निदेशालय जनगणना कार्य, पंजाब, जनगणना भवन, प्लाॅट नंबर 2-बी, सैक्टर 19ए, मध्यमार्ग, चंडीगढ़-160019 के पते पर अथवा ईमेल आईडी dco-pun.rgi@censusindia.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

News Archives

Latest News