डीसी ने दिलाई उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता की शपथ

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

31 अक्तूबर। लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 145 जंयंती जिला स्तर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एस0के0 पराशर, एसडीएम डा0 अमित गुलेरिया तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News