DNN नालागढ़ (आदित्य)
बुधवार को नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने नालागढ़ शहर में विधायक लखविन्द्र राणा के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बढ़ रहे तेल ओर गैस की बढ़ रही किमतों को लेकर रोष रैली निकाली और केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली एसडीएम कार्यलय में समाप्त हुई। विधायक लखविन्द्र राणा के नेतृत्व में नालागढ़ कांग्रेस ने एसडीएम नालागढ़ को भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है जोकि जनता से किए वादे पूरे करनें मे असमर्थ है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है ओर प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनता को किये वायदों को पूरा नहीं कर पा रहीं जिसके लिये जनता में काफी रोष है। विधायक लखविन्द्र राणा नें कहा कि केन्द्र ओर प्रदेश सरकार से जनता बहुत परेशान है। सरकार द्वारा लगातार 6 बार पेट्रौल- ड़ीजल के दामों में वृद्धि की गई है जिस कारण भाजपा की सरकार आम जनता का शोषण ओर प्रत्येक वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है।















