डा. सैजल 16 अगस्त को सोलन के प्रवास पर

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो     

14 अगस्त। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सैजल 16 अगस्त को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।  डा. सैजल 16 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे कसौली छावनी में पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वे तदोपरांत दिन में 12.15 बजे जोहड़जी में वन विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखेंगे।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिन में 1.45 बजे ग्राम पंचायत नेरी कलां के कमलोग गांव में उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। डा. सैजल सांय 3.30 बजे धर्मपुर में बड़ोग में ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत नवजात कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को पौधा एवं किट वितरित करेंगे।

News Archives

Latest News