DNN सोलन ब्यूरो
07 नवंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डा. राजीव सैजल 10 तथा 11 नवम्बर को सोलन जिला के प्रवास पर रहें। डा. सैजल 10 नवम्बर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के बखालग में प्रातः 11.00 बजे बाग बहुद्देश्शीय सहकारी समिति के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। आयुर्वेद मंत्री इसी दिन प्रातः 11.10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बखालग में ओवर हेड पुल का लोकार्पण करेंगे तथा एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। डा. सैजल 11 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे नगर परिषद सोलन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे तदोपरांत प्रदेश में कोविड-19 महामारी के सन्दर्भ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।















