डा. राजीव ने कहीं बड़ी बात प्रदेश के टाप नेताओं में से एक डा. राजीव

Politics Solan

DNN सोलन

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिदल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने कहा कि नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल हिमाचल के टाप टू या थ्री नेताओं में से एक है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से भी बिंदल कार्य कुशलता न केवल हिमाचल बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सर्व श्रेष्ठ आंकी गई है।

उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम चुनावों में डा. राजीव बिदल को प्रभारी लगाया गया है और यह सोलन के लिए खुशी की बात है। नगर निगम चुनावों को लेकर सोलन के माल रोड पर भाजपा ने पार्टी कार्यालय खोला है और इसी उद्घाटन के दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी इन चुनावों को चुनौती मान कर चल रही है और भाजपा नगर निगम का चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी खुशी की बात है कि वे भी सोलन नगर निगम चुनाव में एक सहयोग के तौर पर डा. राजीव बिंदल के साथ है।गौर रहे कि कुछ दिनों पहले सोलन नगर निगम के कांग्रेस द्वारा प्रभारी लगाए गए विधायक राजेंद्र राणा ने विधायक को मंत्री के उपर प्रभारी लगाए जाने को लेकर ब्यान दिया था और स्वास्थ्य मंत्री की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े किए थे।

News Archives

Latest News