ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कारण बिजली रहेगी बंद

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

8 मार्च। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नंबर-1 राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च  बुधवार को बारगाह में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए व 11 के. वी. लाइन   की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव हेतु विद्युत सप्लाई सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।  जिससे  33/11 के. वी. विद्युत उपकेन्द्र  चंबा से निकलने वाले फीडर  राजनौण के अंतर्गत आने वाला इलाका जैसे मिनी सचिवालय, लोअर व अपर जुलाखडी, हरदासपुरा के  उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की  है।लाइन की मरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर  करेगा।

Latest News