ट्रंक से चरस व अफीम बरामद 1 गिरफ्तार

Crime Shimla
Dnewsnetwork
शिमला पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी से 30.110 ग्राम चरस तथा 127.090 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसएसपी गौरव सिहं ने बताया कि पुलिस टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के िलिए थाना ढली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुफरी के समीप अरुण वर्मा उर्फ बंटी निवासी ठियोग जिला शिमला आयु 33 वर्ष को सड़क किनारे दुकान लगाते हुए पाया।
अरुण वर्मा उर्फ बंटी के सामान की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें उसके ट्रंक से 30.110 ग्राम चरस तथा 127.090 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ढली में मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News