DNN कंडाघाट (लवली)
सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मजदूर की टिप्पर खाई में गिरने से मौत हो गई। मामला सोलन जिला के कंडाघाट के झाजा में एक टिप्पर के खाई में गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झाजा चायल रोड़ पर ये हादसा हुआ। इसमें बेदामी देवी आयु करीब 60 वर्ष ग्राम भोपालगढ़ जिला जोधपुर की मौके पर मौत हो गई तथा उसके तीन माह के पोते रोहित को चोटें आई जिसे आईजीएमसी शिमला में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब चायल से सोलन वाया झाझा मार्ग पर सड़क पर गटका बिछाने का कार्य में मजदूर छुट्टी होने के बाद टिप्पर में सामान रख रहे थे। इसी दौरान अचानक टिप्पर खाई की ओर गिर गया और महिला भी इसी चपेट में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















