DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
12 दिसंबर। सोलन के सपरून की आगामी कुछ दिनों में तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी ने ओवरपास ब्रिज बनाने के कार्य में ओर तेजी ला दी है। साथ ही सपरून में शनिवार से ट्रैफिक व्यवस्था को भी हाल ही में तैयार की गई सड़क से डायवर्ट किया है। टैफिक व्यवस्था के दूसरी सड़क से डायवर्ट करने के बाद कंपनी ने पुरानी सड़क पर प्लान के मुताबिक कार्य शुरू करेगी। उधर, थोड़े दिनों बाद कंपनी सपरून चौंक पर बनी पुलिस गुमटी को भी तोड़ेगी। इसके बाद ओवरपास ब्रिज को दूसरी सड़क से मिलाया जाएगा। ओवरपास में दो सैल बॉक्स का निर्माण भी होगा, जिसके भीतर से भी गाड़ियां गुजरेंगी।
बता दें कि सोलन के सपरून में सड़क को फोरलेन में बदलने को लेकर काफी समय से पेच फंसा हुआ था, लेकिन फोरलेन कंपनी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद इस पेच का हल निकला है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप लिए पहाड़ी की कटिंग की गई है। कटिंग के बाद यहां पर एक सके बनाई गई है, जहां से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया हैं। 

गौरतलब हो कि सोलन के सपरून में ओवर पास ब्रिज बनाया जाना है। हालांकि, यहां पर टनल का निर्माण किया जा रहा था लेकिन इस जगह पर में जमीन का स्टेटा ठीक न होने व हाइट कम होने के चलते यहां पर टनल का निर्माण नहीं किया जा सका। इस कारण यहां पर अंडर पास ब्रिज के पैमाइश किया गया और कंपनी द्वारा अंडर पास ब्रिज बनाने की प्रोजल दी गई। अब इस प्रपोजल में ओर संशोधन किया गया। यही नहीं ओवर पास ब्रिज बनाने के लिए पैमाइश के पश्चात रूपरेखा भी तैयार कर ली गई जिसके आधार पर कंपनी वर्तमान में कार्य कर रहे है।
इससे पहले पंजाब, दिल्ली व अन्य राज्यों में अंडर पास ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसी तर्ज पर अब सोलन में ओवर पास ब्रिज बनेगा। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक चरण में फोरलेन का कार्य चल हुआ है। नेशनल हाई-वे पर परवाणू से सोलन(चंबाघाट) तक अधिकतर जगह फोरलेन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस दौरान परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक कुमारहट्टी में फ्लाईओवर, सनवारा में रेल ओवरब्रिज व कुमारहट्टी के समीप से शमलेच तक 924 मीटर लंबी टनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब सोलन में अंडर पास ब्रिज बनाने की कार्य शुरू हो गया है।
क्या कहना है प्रोजेक्ट मैनेजर का

जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंदर सिंह का कहना है कि ओवर पास ब्रिज बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को तीन भागों में बांटा गया है। इसमे पहले चरण व दूसरे चरण में कार्य शुरू हो गया है। वाहन चालकों को कोई परेशानी न आए इस बात को भी दबयाँ में रखा गया है और पहाड़ी की कटिंग की गई है। इसके बाद यहां पर रास्ते का निर्माण कर ट्रैफिक दूसरी लेन में डायवर्ट किया है। अब यहां पर पुरानी सड़क पर कार्य शुरू किया जाएगा। सपरून में ओवरपास ब्रिज निर्माण के लिए दो सेल बॉक्स बनाएं जाएंगे।















