DNN कोटखाई
जहां वैश्विक महामारी के चलते सरकार ने विकासात्मक कार्यो के लिए बजट पर रोक लगा दी वहीं जुब्बल कोटखाई के वर्तमान विधायक पूर्व कांग्रेस सरकार के समय खोली गई पीएचसी देवरी-खनेटी को लेकर 45 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने बारें झूठा प्रचार कर श्रेय की राजनीति कर रहें हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पराली राजेन्दर बेक्टा व पूर्व उप प्रधान अमर चंद चौहान, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी ओम प्रकाश चन्द्रा व पूर्व उप प्रधान कामेश्वर सौफरा, प्रधान ग्राम पंचायत पराली पुष्पा कंवर , पूर्व पंचायत समिति सदस्या द्रौपती मोख्टा, राजिन्दर मैहता,यशवंत लेटका, अनिल मोख्टा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद लेटका व प्रशांत नाक्टा, , निखिल केस्टा, निखिल सौंटा, अखिल शर्मा आदि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन वित्तीय बजट बीत चुके हैं, ऐसे में खनेटी क्षेत्र को एक नई योजना तक नसीब नही हो पाई। वर्तमान विधायक पूर्व कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत बजट व योजनाओं के बारें में झूठा श्रेय ले रहें हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक को चुनौती दी हैं कि वे ढाई वर्षो के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं के बारें में सरकार से श्वेत पत्र ज़ारी करें जिससे सच्चाई जनता के बीच आ जायेगी।















