ज्वैलर्स की दुकान में छापामारी FIR

Crime Solan
DNN सोलन
पुलिस ने शहर के ज्वैलर्स की दुकान में छापामारी करके दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी धर्मसैन नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम में छापा मारा। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ज्वैलर्स द्वारा दुकान खोलने को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली और पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने वर्मा शोरूम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने पाया कि शोरूम के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहक कोई नहीं था। कर्मचारी अंदर कार्य कर रहे थे। पुलिस ने पाया कि दुकान के अंदर बेशक ग्राहक नहीं थे, लेकिन ज्वैलस की दुकान शुक्रवार के दिन नहीं खुल सकती है और ऐसा करके प्रदेश सरकार व जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया है। कफ्र्यू के दौरान यह दुकान शुक्रवार को नहीं खुल सकती थी। इस पर पुलिस ने शोरूम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News