DNN मण्डी
मादक पदार्थ अधिनियम और इसकी रोकथाम तथा इससे सम्बन्धित अपराधियों को ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाने के विषय पर आज उपायुक्त कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला अभियोजन विभाग व पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मण्डी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मादक पदार्थ अधिनियम को कारगर तरीके से लागू करने तथा अपराधियों की सजा सुनिश्क्च्चि्त करवाने और इसे जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए कार्याषाला में सकारात्मक रूप से चर्चा की गयी तथा सभी के अमूल्य विचारों पर अमल किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ मुकद्दमों में मुज़रिम असानी से बरी हो जाते हैं, क्योंकि उसकी पैरवी उतने बेहतर तरीके से नहीं हो पाती हैं इसलिए न्यायालय से सम्बन्धित ऐसे मुकदमों के फैसलों पर भी कार्याषाल में विस्तार से चर्चा की गई ताकि अपराध व अपराधियों पर अकुंष लगाने में सफलता प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के बेहतर तालमेल से नषे जैसी ज्वलंत समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है
जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को भी आगे आकर एकजुटता का परिचय देने की आवष्यकता है आज का युवा वर्ग तेजी से इन मादक द्रव्यों की गिरफ्त में आ रहा और समाज की बेहतरी के लिए इस बुराई को दूर करना आवष्यक है। कार्यषाला को सम्बोन्धित करते हुए पुलिस अधीक्षक मण्डी गुरूदेव शर्मा ने कहा कि निकट भविष्य में मादक पदार्थ अधिनियम को सशाक्त तरीके से लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों व आई.ओ. के लिए प्रषिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि वे अपनी कार्य कुषलता से मादक द्रव्यों की पकड़ और मुकद्दमों की पैरवी में कोई कमी न आने दें और ज्यादा से ज्यादा अपराधियों को सजा दिलवाने में कामयाब हो सके। उन्होंने कहा कि जिला में भांग उखाड़ो कार्यक्रम को भी गति प्रदान की गई है और इसके लिए राजस्व तथा वन अधिकारियों के साथ पंचायतों का सहयोग भी वांछित है।














