जिला स्तरीय प.चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जंयती समारोह पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन आयोजित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

06 जुलाई। जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा आज जिला स्तरीय पंडित चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जंयती समारोह के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया। राणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कांगड़ा जिला के दर्जनों कवियों/साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आंरभ में प्रत्यूष गुलेरी की सुप्रसिद्ध कालजयी रचना ‘‘उसने कहा था’’ पर समीक्षा कर अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ.सुशील कुमार फुल्ल ने गुलेरी जी के जीवन व उनके साहित्य पर प्रकाश डाला। पूर्व निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग राकेश कोरला ने ‘‘बदलता दौर’’ कविता प्रस्तुत की।
कवि सम्मेलन में अदिति गुलरी, रेखा डढ़वाल, कुशल कटोच, द्विजेन्द्र द्विज, प्रभात शर्मा, युगल डोगरा, जतिन्द्र शर्मा, रमेश मस्ताना, प्रताप जरयाल, गौतम व्यथित ने ऑनलाइन भाग लिया। जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने ऑनलाइन कवि सम्मेलन में जुड़ने के लिए सभी साहित्यकारों/ कवियों का धन्यावाद किया।

News Archives

Latest News