जिला स्तरीय पैराएथलीट में दिखा दिव्यांग का हौंसला, कई स्पर्धाओं में दिखाया दम

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

03 दिसम्बर। जिला रेडक्रास सोसायटी व जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग के नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज तीसरी जिला स्तरीय पैराएथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित इस पैराएथलीट प्रतियोगिता में जिला भर से विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इस दौरान दिव्यांग द्वारा विभिन्न दौड़ों, चित्रकला, डिसकस थ्रो, जेवलियन व शॉटपुट आदि प्रतिस्पर्धा में दिव्यांगों का हौंसला देखते ही बन रहा था।

इस मौके पर डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, ताकि इन दिव्यांग बच्चों को भी समाज की मुख्य धारा में शामिल कर सके। साथ ही इनका मनोबल बढ़ाने के लिए एक मंच मिले, ताकि यह बच्चे पैरा ओलंपिक में भी हिस्सा लेने के लिए सक्षम बने।
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सकुल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय पैराएथलीट में विभिन्न श्रेणियों से दिव्यांगों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि दिव्यांग बच्चों को एक ऐसा मंच मिले, ताकि यह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन प्रयासरत है कि जिस तरह से उना से संबंध रखने वाले दिव्यांग निशांत कुमार ने ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था, उसी तर्ज पर हिमाचल से ओर भी वहीं दृष्टिबाधित पैराएथलीट वीरेंद्र सिंह ने आज आयोजित खेल प्रतियोगिता में खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके।
बता दें कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को धर्मशाला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पैराएथलीट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

News Archives

Latest News