DNN सोलन ब्यूरो
08 नवंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस में लगातार मामलें बढ़ते जा रहे है। रविवार को भी जिला में 45 पॉजिटिव मामलें आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 367 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से हाल ही में पहुंची रिपोर्ट के अनुसार जिला सोलन में 45 पॉजिटिव, 251 नेगेटिव व 70 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
इनमे सीआरआई कसौली में 334 सैम्पलों की जांच की गई है। जिसमे 43 सैम्पल की रिपोर्ट पोजीति आई है, जबकि 220 सैम्पल नेगेटिव है। इनमे 70 सैम्पल अंडर प्रोसेस व एक सैम्पल इनकंक्ल्युसिव आया है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला सोलन में 33 सैम्पल जिनमे 02 पॉजिटिव व 31 सैम्पल नेगेटिव आए है।
रविवार को आए 45 मामलों में 29 पुरुष व 16 महिलाए संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 12, बद्दी से 07, नालागढ़ से 10, एमएमयू से 02, अर्की ब्लॉक से 09, कंडाघाट से 03 व कसौली से 02 मामलें आए है। आईएलआई 15, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 14, वालंटियर 11 व आईपीडी के 05 मामले है।















