DNN सोलन ब्यूरो
07 सिंतम्बर। जिला सोलन में रविवार को भी कोरोना चेन में ब्रेक नहीं लगी है। जिला स्वास्थ्य विभाग को आई रिपोर्ट के अनुसार 56 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इन 56 सैम्पलों में 53 सैम्पल सीआरआई कसौली व 03 सीएचसी नालागढ़ में जांच में पॉजिटिव निकले है। इनमे 04 गर्भवती महिलाएं व 03 फ्रंट लाइन वर्कर भी शामिल है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि इन 56 नए मामलों में 40 पुरुष 15 महिलाएं कोरोना संक्रमित से संक्रमित हुई है। डॉक्टर एनके गुप्ता ने बताया कि 56 मामलों में से 09 मामले चंडी, 10 मामले परवाणू, 10 मामले सोलन, 16 मामले बद्दी, 10 मामले नालागढ़ और 01 मामला एमएमयू अस्पताल से सामने आया है।
इनमे मामलों में 09 मामले डायरेक्ट कांटेक्ट के आधार पर, 25 मामले खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण के आधार पर, 04 गर्भवती महिलाएं, 03 फ्रंट लाइन वर्कर, 01 बाहरी राज्य से लौटा व्यक्ति , 03 एचसीडब्लू, 01 सर्जरी का मामला, 01 रेंडम मामला और 09 मामले एक्टिव केस फाइंडिंग के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं।
रविवार को आए 56 मामलों के साथ जिला में कोरोना का आंकड़ा 1699 पहुंच चुका है, वही कोरोना के एक्टिव मामले 411 हो चुके है। जिला में अब तक 14 लोग कोरोना से जंग भी हार चुके हैं।















