जिला सोलन में दो सप्ताह की राहत के बाद फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव, एक ने हारी कोरोना की जंग

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

05 नवंबर।  जिला सोलन में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। जिला में दो हफ्तों की राहत के बाद बड़ी संख्या में गुरुवार को लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जबकि जिला में 01 की कोरोना वायरस से मौत भी हुई हुई है। गुरुवार को आए कोरोना मामलों में अधिकतर मामलें सोलन के है और डारेक्ट कॉन्टेक्ट के है। उधर, सीआरआई कसौली भेजे गए सैम्पलों में से 09 सैंपल अभी भी अंडर प्रोसेस चल रहे है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 226 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से 52 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 165 सैम्पल नेगेटिव है।

इन सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में 116 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 36 सैंपल पॉजिटिव व 71 सैंपल नेगेटिव आए है। केंद्रीय अनुसंधान संस्था कसौली भेजे गए सैंपलों में से 09 सैंपल अंडर प्रोसेस है।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ट्रूनेट के माध्यम से एक सैम्पल की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटव आई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के जरिए भी सोलन में 109 सैम्पल जांचे गए है। सैंपलों में से 15 सैंपल पॉजिटिव व 94 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

जिला में आए 52 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में 33 पुरुष व 19 महिलाएं है। इसमे सोलन से 32, बद्दी से 10, एमएमयू 01, अर्की ब्लॉक से 09 मामले है। आईएलआई में 11, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 24, गर्भवती महिला 01, एसएआरआई 01व वालंटियर 15 है।

जिला में बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा

जिला सोलन में मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को जुखाम व बुखार होने पर 05 नवंबर को सोलन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था और कोविड जांच के लिए सैम्पल लिया गया था। लेकिन इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

News Archives

Latest News