DNN सोलन
सोलन जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 470 व्यक्तियों के रक्त नमूने केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 470 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 153, नागरिक अस्पताल बद्दी से 81, ईएसआई काठा से 41, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 69, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 15, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट 14, नागरिक अस्पताल अर्की से 41, ईएसआई परवाणू से 31 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 25 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 438 सैम्पल में से अभी 25 सैम्पल जांच प्रक्रिया में हैं। शेष सभी सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि जिला में अभी तक 121 व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 41 व्यक्ति कोविड एक्टिव हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से ईएसआई काठा में 13, नौणी में 08, श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में 16, कोविड केयर सेंटर बखालग में 03 का उपचार किया जा रहा है। 01 कोरोना संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय शिमला भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि सोलन जिला से अभी तक 14876 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी। डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 2429 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 2429 व्यक्तियों में से 2061 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। इनमें से 1467 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारेन्टीन किया गया है। 594 अन्य व्यक्ति होम क्वारेन्टीन हैं। 324 व्यक्ति संस्थागत क्वारेन्टीन में हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 14287 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 16716 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 04 व्यक्ति को आईसोलेशन में रखा गया है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होेंने सभी से आग्रह किया कि आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करें और इस एप में दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे सभी व्यक्तियों को क्वारेनटाइन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशांे का पालन करना आवश्यक है।















