जिला रोजगार कार्यालय में 20 दिसंबर को आयोजित होगा केंपस इंटरव्यू

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

17 दिसंबर। जिला  रोजगार अधिकारी अरविंद  सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय रंगमहल चम्बा में 20 दिसंबर को कैंपस  इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एल्केम लैबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी वर्कमैन के 50 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता फार्मेसी, मैकेनिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स और फिटर में आईटीआई डिप्लोमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित किए गए युवाओं को सालाना 2 लाख वेतन के साथ कंपनी द्वारा निशुल्क आवास, कार्यस्थल पर आने जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा,मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने 2019,2020 और 2021 में आईटीआई पास की है वे शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,व बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर  प्रातः11 बजे उपस्थित हो कर साक्षात्कार  में भाग ले सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान मे रखते हुए अवेदकों से निवेदन है कि सामाजिक दूरी  के नियमों का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें,भीड़ न करें,एक समय पर एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए आएगा।

News Archives

Latest News