जिला में 102 अमृत सरोवरों का किया गया निर्माण – उपायुक्त

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

16 अगस्त उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज़िला में 15 अगस्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 75 अमृत सरोवर बनाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग को लक्ष्य प्रदान किया गया था ।
इसके तहत जिला के विभिन्न विकासखंडों में 102 ऐसे स्थानों का चयन किया गया जहां पर अमृत सरोवर बनाए जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत चंबा जिला में 10 लाख लीटर से 90 लाख लीटर की क्षमता वाले 102 जल सरोंवरो का निर्माण किया गया। जिसमें 83 सरोवरों का उद्घाटन गावों के बजुर्गो, स्वतंत्रता सेनानियों और सेवानिवृत सैनिकों द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि अमृत सरोवर बनाने का उद्देश्य वर्षा के पानी का संचय और एकत्रित पानी से भूजल पुनर्भरण के साथ सिंचाई इत्यादि के लिए किया जा सकेगा ।

News Archives

Latest News