DNN सोलन ब्यूरो
09 अक्तूबर। जिला सोलन ने शुक्रवार को 10 पुरुष व 01 महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सोलन से 397 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 382 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव, 11 सैम्पल पॉजिटिव आई है, जबकि 05 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव निकलें है।
शुक्रवार को सीआरआई कसौली में 183 सैम्पल जांचे गए थे। इन सैम्पलों में 06 सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 172 सैम्पल नेगेटिव व 05 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव आई है।
ट्रुनेट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 02 सैम्पल जांचे गए है। यह दोनों सैम्पल नेगेटिव आए है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला में 212 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से 11 सैम्पल पॉजिटिव व 208 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिला में 11 पॉजिटिव मामलों में सोलन में 03, बद्दी में 03, नालागढ़ में 02, परवाणू में 02 व कंडाघाट में 01 है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 05, आईएलआई 05 व फ्लू केटेगिरी में 01 है।















