DNN धर्मशाला
13 अगस्त। धर्मशाला में शीघ्र ही जैविक अवशिष्ट से खाद व विजली बनाई जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है विधायक श्री विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में शहरी विकास मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला में लगने वाले सयंत्र से पांच टन तक कूड़ा का एक समय में निष्पादन किया जा सकेगा इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है।













