जिला में वर्तमान में 1278 लोग होम क्वारंटीन, जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 2662

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

22 सितंबर।  जिला सोलन में विभिन जगहों से आने वाले 1278 लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है।  यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला में होम क्वारंटीन किए गए लोगों की रोजाना  अपडेट ली जाती है।  उन्होंने बताया की जिला सोलन से कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 35,633 सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके है। इन भेजे गए सेम्पलों में से   2662 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जबकि अन्य सैम्पल नेगेटिव पाए गए है।

साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना सैम्पलिंग की जा रही है।  जिला सोलन से मंगलवार को 184 सैम्पल  जांच के लिए भेजे गए है। इन 184 सैम्पल में से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ से 54, नागरिक अस्पताल बद्दी से 43, ईएसआई अस्पताल काठा से 10, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 29, एमएमयू कुमारहट्टी से 23, ईएसआई अस्पताल परवाणू से 06 तथा ईएसआई बरोटीवाला से 19 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 2662 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 807 रोगी सक्रिय हैं।

News Archives

Latest News