DNN सोलन ब्यूरो
14 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला में रविवार को दो और लोगों की इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 79 हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को आईजीएमसी शिमला के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती सोलन जिला के सलोगड़ा की 65 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया है। हाइपरटैंशन, डायबीटिज सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त उक्त महिला को 01 सितम्बर को सोलन से आईजीएमसी रैफर किया गया था। जब उसका कोरोना जांच को सैंपल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उक्त महिला को सांस में तकलीफ के चलते वैंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
आईजीएमसी में दूसरी मौत 51 वर्षीय व्यक्ति की हुई। बद्दी से रैफर किए गए उक्त व्यक्ति को बीते कल आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, जहां देर रात उसकी मौत गई। उक्त व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव पाई गई है।















