जिला में मंगलवार को तीन ने तोड़ा कोरोना से दम, 94 हुए संक्रमित

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

20 अप्रैल। जिला सोलन में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उधर, 94 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि सोलन में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति की पंचकूला के निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हुई है। व्यक्ति का इलाज निजी अस्पताल में चला हुआ था। वही, 60 वर्षीय नालागढ़ के रहने वाले व्यक्ति की काठा अस्पताल जाते समय कोरोना से मौत हुई है। जिला में मंगलवार को 939 सैम्पल की जांच की गई, जिनमे से 94 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। उन्होंने बताया कि सोलन में 22, बद्दी 04, नालागढ़ में 14, एमएमयू सुल्तानपुर में 07, अर्की के 05, कंडाघाट के 09, परवाणू के 14, धर्मपुर के 20, रामशहर का 01, चंडी का 01 व अन्य 01 मामला है। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को एक्टिव केस 1854 है इनमे से 54 का इलाज अस्पताल में चला हुआ है, जबकि अन्य होम आइसोलेशन में है।

News Archives

Latest News